चैत्या - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के वरिष्ठ यशस्वी कवि श्री नरेश मेहता उन शीर्षस्थ लेखकों में हैं जो भारतीयता की अपनी गहरी दृष्टि और समझ के लिए जाने जाते हैं। ‘चैत्या’ उनकी सम्पूर्ण रचनाओं से चुनी हुई कविताओं का प्रतिनिधि संकलन है। नरेश मेहता ने आधुनिक कविता को नयी व्यंजना के साथ नवीन आयाम दिया है। रागात्मकता, संवेदना और उदात्तता उनकी सर्जना के मूल और सत्य तत्त्व हैं जो उन्हें प्रकृति और समूची सृष्टि के प्रति दृष्टा और साक्षी बनाते हैं। शिल्प और अभिव्यंजना के स्तर पर 'चैत्या' संग्रह की कविताओं में ताज़गी और नयापन है। उन्होंने सीधे, सरल बिम्बों का प्रयोग भी किया है। मेहता जी की भाषा विषयानुकूल, भावपूर्ण तथा प्रवाहमयी है। प्रस्तुत संग्रह में नरेश मेहता की काव्य-शैली और औदात्य से सम्पृक्त ये रचनाएँ पाठकों को काव्य का नया और उदात्त आस्वाद प्रदान करेंगी।
9789326354448
Short stories, Konkani Konkani fiction Goa (India)--Fiction Goa (India)--Social life and customs--Fiction Goa (India)--Social conditions--Fiction